रामगढ़ में ट्रैकर-जेसीबी की जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2024

बासुकीनाथ-देवघर रोड़ पर सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप ये घायलों को प्राथकि उपचार के बाद रिम्स में रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग के संधोय घाटी पुल के समीप एक ही दिशा में जा रहे जेसीबी व ट्रैकर के बीच टक्कर में गोला थाना क्षेत्र के हिसिमदाग गांव निवासी जितेंद्र भोक्ता उम्र 30 वर्ष व बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के मोचरो गांव निवासी भूखल भोक्ता दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि 12 बजे रात के करीब ट्रैकर पर सवार लोग महलीडीह गोला से पेटरबार की ओर बारात जा रहे थे। इस दौरान उक्त स्थल पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना गोला रजरप्पा रोड के कुसुमडीह गांव के समीप हुई। जिसमें बाइक सवार मांडू थाना क्षेत्र के सुगिया गांव निवासी सुरेश महतो की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। बताया गया कि बाइक सवार ने खड़ी ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।

See also  रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो टेलर, कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now