रामगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, रांची के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2024

रामगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, रांची के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ : रामगढ़–पतरातु फोरलेन पर बासल थाना क्षेत्र के रसदा-गेगदा मोड़ पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रांची के धुर्वा निवासी मनीष कुमार, भोला कुमार, मृत्युंजय कुमार व शुभम कुमार सभी चारों लोग क्रेटा कार से घूमने के लिए पतरातू आए थे। वापस लौटने के क्रम में गेगदा मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसकी सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को पतरातू सीएचसी अस्पताल लाया। जहां मनीष कुमार व भोला कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय व शुभम को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। साथ ही घटना की सूचना स्वजनों को दी गई है।

See also  रामगढ़ के चिंतापूर्णी स्टील प्लांट में बॉयलर फटा, दुर्घटना में चार मजदूर झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now