बिहार में बारिश कहर, ठनका और आंधी बारिश से 23 लोगों की मौत, आज पटना समेत 10 जिलों में Orange Alert

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2026

बिहार में बारिश कहर, ठनका और आंधी बारिश से 23 लोगों की मौत, आज पटना समेत 10 जिलों में Orange Alert

पटनाः बिहार में सोमवार को बारिश का कहर देखने को मिला।सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। सबसे ज्यादा गयाजी में 6 लोगों जान गई है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में भी 6 लोगों की मौत हुई है।मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी पटना समेत 10 जिलों में आंधी बारिश को लेकर Orange Alert किया हुआ है।अगले 48 घंटे ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
सोमवार को औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर और वैशाली में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली। कहीं बच्चे खेलते-खेलते चपेट में आ गए, तो कहीं खेत-खलिहान और कामकाज में जुटे लोग हादसे का शिकार बन गए। बाढ़ में दो जगह पेड़ और दीवार गिरने से एक-एक की मौत हो गई। औरंगाबाद जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच ग्रामीण घायल हो गए। गया जिले में ठनका ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जहां शेरघाटी, टिकारी और कोंच थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन किशोर भी शामिल हैं।
सबसे अधिक मौत पूर्वी चंपारण में पांच की हुई
रोहतास जिले के डेहरी आन सोन में भी वज्रपात ने कहर ढाया। चकिया गांव स्थित काली मंदिर के पास मजदूर ट्रक पर कच्चा कोयला पोड़ा लोड कर रहे थे। अचानक आंधी-तूफान शुरू हो गया। बचने के लिए सभी मजदूर ट्रक के नीचे छिप गए, लेकिन तभी ट्रक पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वैशाली जिले के लालगंज में एक महिला की मौत हो गई। भोजपुर जिले के गुलजारपुर में भी एक महिला की जान चली गई, जबकि संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत पूर्वी चंपारण में पांच की हुई है।
आम-लीची सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पोल, तार गिर गए हैं। इससे बिजली गुल है। पूर्वी चंपारण में विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उसमें दबने से दो लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी के सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे पर बुनियादी विद्यालय के समीप बिजली का पोल बाइक पर गिर गया। इससे उस पर सवार दो की मौत हो गई। दोनों ननद-भौजाई थीं।

See also  राष्ट्रपति ने सरना कोड-OBC आरक्षण पर नहीं दिया मिलना का समय, मुख्यमंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now