गढ़वा में अवैध अंग्रेजी शराब के ठिकानों पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

गढ़वा में अवैध अंग्रेजी शराब के ठिकानों पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

गढ़वा : थाना क्षेत्र के बड़गड़ बाजार में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, गढ़वा की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग के सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दलबल के साथ बाजार में संचालित तीन दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम शनिवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे अचानक बड़गड़ बाजार पहुंची और अलग-अलग दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई की खबर देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इससे अवैध रूप से शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार छापेमारी टीम ने राहुल नॉनवेज बिरयानी दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ शराब की खाली बोतलें बरामद कीं। वहीं जानवी फास्ट फूड सेंटर से भी अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात बताई गई है। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने राहुल साहू को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने PMLA कोर्ट से फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की मांगी अनुमति

WhatsApp Image 2026 09 26 at 7.49.05 PM

विभाग द्वारा बरामद शराब एवं अन्य सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बड़गड़ बाजार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now