पटना के डॉक्टर को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, कोचिंग चलाने वाली महिला ने वसूले 2 करोड़ रुपए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

पटना के डॉक्टर को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, कोचिंग चलाने वाली महिला ने वसूले 2 करोड़ रुपए

पटनाः राजधानी पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर एक डॉक्टर से 2.03 करोड़ रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की पत्नी ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके की एक कोचिंग संचालिका,उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजीव नगर पुलिस ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोचिंग संचालिका पहले दोस्ती की, बाद में पैसों की मांग

डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2024 में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित एक कोचिंग संस्थान की संचालिका और उसके पति ने उनके डॉक्टर पति से दोस्ती की। इसके बाद महिला और डॉक्टर के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।आरोप है कि इसी दौरान महिला ने अपनी मां के इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये की मदद मांगी। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसों की मांग की जाने लगी और डॉक्टर मदद के नाम पर रकम देते रहे। बाद में मिठनपुरा में नया कोचिंग संस्थान खोलने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गई। रकम वापस करने का आश्वासन मिलने पर डॉक्टर ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये भी दे दिए।

See also  सुदन गुरुंग नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से हुए नाराज, कहा-जिसको PM की कुर्सी पर बैठाया, हटाने में समय नहीं लगेगा

पुरानी सेल्फी दिखाकर दुष्कर्म केस की धमकी दी

शिकायत के अनुसार, लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर डॉक्टर ने आगे रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नवंबर 2025 में कोचिंग संचालिका और उसके पति ने डॉक्टर को मुजफ्फरपुर स्थित अपने कार्यालय के पास बुलाया। आरोप है कि वहां महिला ने एक पुरानी सेल्फी दिखाकर डॉक्टर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे नहीं देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद डर के कारण डॉक्टर ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कथित तौर पर कुल 2.03 करोड़ रुपये कोचिंग संचालिका और उसके पति को दे दिए।

स्टांप पेपर पर लिखवाया कि रकम वापस नहीं मांगेंगे

शिकायत में डॉक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि रकम लेने के बावजूद आरोपितों ने डॉक्टर पर और दबाव बनाया। उनसे स्टांप पेपर पर लिखवाया गया कि अब तक दी गई राशि वापस नहीं मांगी जाएगी। डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में स्टांप पेपर पर कथित घोषणा भी कर दी। इसके बाद भी पैसों की मांग जारी रहने का आरोप है। कभी आत्महत्या करने तो कभी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर डॉक्टर से रकम मांगने की बात शिकायत में कही गई है।

See also  पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स

डॉक्टर की पत्नी ने संगठित गिरोह चलाने का लगाया आरोप

डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि आरोपित एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। आरोप है कि गिरोह सीधे-साधे लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर डॉक्टर की पत्नी ने राजीव नगर थाने में कोचिंग संचालिका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में जुटी

राजीव नगर पुलिस ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, बैंक खातों में हुए लेन-देन, व्हाट्सएप बातचीत और स्टांप पेपर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now