शादी में महिला डांसर से अश्लीलता, विरोध करने दुल्हन के भाई की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

Pitai

बिहारः रोहतास जिले के दिनारा थाना इलाके के जिगना गांव में बारात में नाच के दौरान नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर दुल्हन के छोटे भाई को पीटकर मार डाला। इस मामले में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जाती है।

मृतक जिगना टोला निवासी संजय चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार है। जिगना टोला में संजय चौधरी की बड़ी बेटी की बारात भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के डिहरी टोला से आई थी। बारात में नाच कार्यक्रम चल रहा था।

पाकिस्तान के PM का यूट्यूब चैनल भारत में बैन, 24 घंटे में भारत के हमले का दावा करने वाले मंत्री तरार का X अकाउंट ब्लॉक

इसी दौरान जिगना टोला के समीप पिपरी टोला से आए असामाजिक तत्वों ने नर्तकियों के साथ अश्लील और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया जिसका बारात पक्ष के लोगों ने विरोध किया। बारात पक्ष द्वारा इस बात की सूचना बेटी पक्ष को दी गई। सूचना पर बेटी पक्ष के कुछ लोगों के साथ दुल्हन का छोटा भाई वहां गया। वहां उसने असामाजिक तत्वों द्वारा नर्तकियों के साथ अभद्रता को लेकर एतराज जताया।

See also  महिला टीचर ने होटल में स्टूडेंट के साथ किया वन नाइट स्टैंड, सेक्स के बाद बोली- उस रात के बाद मैंने…

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट में उसके सिर पर डंडे से चोट लगने के कारण वह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा अरुण कुमार चौधरी ने आरोपियों पर शराब के नशे में होने एवं लाठी-डंडे से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया।

बहन की होने वाली थी निकाह, सगे भाई ने किया रेप, कहा- किसी को पता नहीं चलेगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now