- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

NEET-UG में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए NTA ने बनाया प्लेटफॉर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

neet

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर बड़ी घोषणा की है । किसी भी गड़बड़ी की शिकायतों और विवादों  के लिए  NTA ने एक समर्पित प्लेटफॉर्म की घोषणा की है, जहाँ परीक्षार्थी और आम नागरिक NEET-UG से जुड़े संदिग्ध दावों, गड़बड़ियों और अनियमितताओं की रिपोर्ट कर सकते हैं।

2024 के पेपर लीक से सबक

2024 में NEET-UG परीक्षा को लेकर पेपर लीक, गड़बड़ी और गलत परिणामों के आरोपों ने देशभर में हलचल मचाई है। छात्रों और अभिभावकों में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए एजेंसी ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निष्पक्ष जांच के लिए यह प्लेटफॉर्म तैयार किया है।

NEET में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत होगी

NTA के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो किसी प्रकार की अनियमितता या संदेहास्पद गतिविधि के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है, वह इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे एजेंसी से संपर्क कर सकता है। प्राप्त सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार उचित जांच की जाएगी।

See also  कारोबारी विनय सिंह से जेल में ACB ने की पूछताछ, निलंबित IAS विनय चौबे से साथ वित्तीय लेन-देन पर पूछे सवाल

गौरतलब है कि NEET-UG 2024 को लेकर बिहार, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों से पेपर लीक और परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। इस पूरे विवाद के चलते कई छात्र सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

यहां पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं

👉 https://nta.ac.in or https://neet.nta.ac.in

4 मई शाम 5 बजे तक ही शिकायत दर्ज कराई जा सकती है ।

NTA का यह कदम छात्रों के बीच विश्वास बहाल करने और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now