- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

निशिकांत बनाम प्रदीप यादवः सांसद के बलात्कारी शब्द इस्तेमाल किये जाने को लेकर कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग से की शिकायत

रांची : गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई में एक नया मोड़ आया है। पोरैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर निशिकांत दुबे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रदीप यादव ने निर्वाचन आयोग को लिखे गए पत्र में कहा है कि निशिकांत दुबे ने 30 मार्च को कहा था कि चुनाव के दौरान दुष्कर्म के आरोपी प्रदीप यादव जेल जा सकते है। सांसद और गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने उनके लिए बलात्कारी शब्द का इस्तेमाल कर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए इसके तहत सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कांग्रेस के सरयौहाट प्रखंड के अध्यक्ष अशोक यादव की भी इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को की गई शिकायत की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now