DEOGHAR: देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, गूगल पे और एयरटेल पेमेंट बैंक के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे।
पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं।






