कोडरमा में NIA की रेड, विस्फोटक मैगजीन हाउस और कारोबारी के आवास पर छापेमारी,दो लोग हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

कोडरमाः गुरुवार की सुबह कोडरमा में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(NIA) की दबिश से हड़कंप मच गया। जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में एनआईए की टीम ने विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार और उसके संभावित दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित नवादा-फुलवरिया के पास संचालित एक विस्फोटक मैगजीन हाउस पहुंची यह मैगज़ीन हाउस लोकाई निवासी व्यवसायी शंकर यादव का बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 07 23 at 11.59.12 AM
कारोबारी शंकर यादव के आवास और मैगजीन हाउस पर एक साथ रेड
एनआईए अधिकारियों ने नवादा-फुलवरिया स्थित विस्फोटक भंडारण केंद्र (मैगज़ीन हाउस) को अपने घेरे में ले लिया और गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अन्य टीम ने तड़के लोकाई स्थित शंकर यादव के आवास पर भी दबिश दी। दोनों स्थानों पर सुबह से ही कागजात, स्टॉक रजिस्टर और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें जांच के दौरान एजेंसी को कोडरमा से विस्फोटकों इस्तेमाल से संभावित संबंध के संकेत मिले थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें जांच के दौरान एजेंसी को कोडरमा से विस्फोटकों इस्तेमाल से संभावित संबंध के संकेत मिले थे।
क्या नक्सलियों तक पहुंचाई जा रही थी विस्फोटक सामग्री?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई विस्फोटक सामग्री की अवैध आपूर्ति और हेरफेर से जुड़े मामले में की जा रही है। इलाके में चर्चा है कि इस जांच के तार प्रतिबंधित नक्सली संगठनों तक अवैध रूप से विस्फोटक पहुंचाने के आरोपों से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA या कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं और बताया जा रहा हैं कि मैगजीन संचालक शंकर यादव के घर से 16 लाख रुपये कैश और जमीन से संबंधित 22 एग्रीमेंट पेपर बरामद हुए हैं ।
इस संबंध में मैगजीन के गार्ड औऱ शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही हैं। इस मामले पर छापेमारी में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख रुपए नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए हैं। और NIA की अलग-अलग टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं ।

See also  धीरज साहू के समर्थन में आये हैहय समाज के लोग, कहा- लोहरदगा के संरक्षक के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी नहीं करेंगे बर्दाश्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now