NEET Paper Leak को लेकर शिक्षा मंत्री के घर प्रदर्शन करना NSUI कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, हनी बन्ना, राज्यवर्धन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2024

NEET Paper Leak को लेकर शिक्षा मंत्री के घर प्रदर्शन करना NSUI कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, हनी बन्ना, राज्यवर्धन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली: नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन करना कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ता हनी बग्गा, राज्यवर्धन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। नीट पेपर लीक को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहा है मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है।

NEET Paper Leak 2024 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, तेज गर्मी ने बिगड़ी छात्र की तबियत,पुलिस ने चटकाई लाठियां

दरअसल, एनएसयूआई के छात्र नेताओं के ऊपर आरोप है कि उन्होंने नई दिल्ली जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना इजाजत कुशक रोड पर प्रदर्शन किया। कुशक रोड पर कोठी नंबर 19 में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहते हैं। एनएसयूआई के यह सभी छात्र नेता नीट एग्जाम मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे । दिल्ली पुलिस ने धारा 188 के तहत इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया है । एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जंतर-मंतर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया था।

See also  जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस, गर्वनर संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now