नल तो घर तक पहुंचा, मगर बीच में कौन पी रहा है पानी ? गर्मी आते ही तरसे लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2024

Latehar

लातेहारः चंदवा के दलितों के मुहल्ले में पानी का पाइप तो लाखों की लागत से पहुंच गया मगर पानी बीच में ही गायब हो जा रहा है । भुसाढ़ और भंडारगढ़ा में नल जल योजना की पाइप लीकेज होने से सड़कों पर बह रहा पानी, पेयजल‌ के लिए मचा है हाहाकारनल-जल योजना की आधे दर्जन स्थानों पर पाईप एक महीने से अधिक समय से लीकेज होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है।  ग्रामीण गुजरा गंझु, राजकुमार गंझु, मंटू गंझु, जितेंद्र गंझु, तितकनहा ग़झु, खुशबु कुमारी, कृपा गंझु ने बताया कि पिछले एक महीना से नल – जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप से पानी लीकेज है। इससे सड़क पर आए दिन पानी का जमाव बना रहता है, इससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जब योजना का काम चल रहा था तब हमलोगों ने इसकी शिकायत संवेदक के प्रतिनिधि से की थी लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया।  

See also  पटना में कावंरियों से भरी पिकअप वैन और हाइवा में भीषण टक्कर, दो की मौत, 12 घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now