मुख्यमंत्री का जवाब लेकर ED कार्यालय आया सचिवालय कर्मी, सील बंद लिफाफा ईडी के अधिकारियों को सौंपा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2024

रांची : सोमवार दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित दफ्तर में मुख्यमंत्री सचिवालय में कर्मी सूरज कुमार पहुंचे। उनके हाथ में सील बंद लिफाफा था जिसमें मुख्यमंत्री की ओर से ईडी को जवाब भेजा गया है। ईडी ने मुख्यमंत्री का पत्र लिखकर सात समन के बाद भी पेश नहीं होने पर सवाल उठाया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ईडी ने उनके अबतक पेश नहीं होने पर उनसे जवाब मांगा था। ईडी ने पत्र में लिखा था कि आप कानून सबके लिए बराबर है, आप मुख्यमंत्री है इसका मतलब यह नहीं कि आप कानून से ऊपर है। ईडी द्वारा भेजा गयाद समन कानून सम्मत है। आपको इसका अनुपालन करते हुए अपना बयान दर्ज कराना चाहिए। ईडी ने यह भी कहा था कि इस पत्र को आप आठवां समन समझ सकते है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ईडी ने उन्हे 16 से 20 जनवरी तक अपना बयान दर्ज करने को कहा था, इन पांच दिनों में दो दिन के अंदर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए समय और जगह बताने का कहा गया है. साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि अगर वह बयान दर्ज कराने नहीं आये तो ईडी खुद उनके पास पहुंचेगी।

See also  देश का वो इकलौता गांव, जहां बिना मर्दों के महिलाएं पैदा करती हैं बच्चे!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now