रांचीः राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। उत्तरप्रदेश के मध्य भागों में बने निम्न दवाब के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी गर्त के प्रभाव से रविवार रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। सोमवार को भी दोपहर से शाम तक राजधानी में जमकर बदरा बरसे। रांची में दिनभर में सबसे अधिक 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बीते 24 घंटे में गिरिडीह में रिकार्ड 112.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक बादल छात्र रहेंगे। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद के तीन दिनों में पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
8 सितंबरः राज्यसभ में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका


9 सितंबरः बोकारो, धनबाद और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार
10 सितंबरः रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह में भारी बारिश का अलर्ट। 30 से 40 किमी रफ्तार की हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा
बैकलॉग हो जाएगा खत्म
1 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में 2 व 3 सितंबर को राज्य का औसत बारिश का कोटा सामान्य के बराबर आ गया था, पर इसके बाद अंतर दोबारा बढ़ गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 9 व 10 सितंबर को भारी बारिश से राज्य का 3 प्रतिशमत का यह बैकलाग खत्म हो जाएगा।






