लियोनेल मेसी रो रहे थे , अचनाक ऐसा हुआ क्या हुआ अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीत ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2024

America

मियामी गार्डन्स, फ्लोरिडाः लियोनेल मेसी खुशी से झूम उठे। ट्रॉफी उनके हाथों में ऊपर नीचे हो रही थी। करीब एक घंटे पहले तक मेसी के चेहरे पर निराशा के आंसू थे, जो जीत के साथ ही हंसी और गले मिलने में बदल गए। मेस्सी ने पहले फुटबॉल विश्व कप उठाया फिर अब कोपा अमेरिका चैंपियनशिप कप । अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीत ली है । हालांकि लियोनेल मेसी को मैच के दौरान चोट लग गई थी । Lautaro Martínez के 112वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हरा दिया।

Messi को लगी थी चोट

मेसी को पैर में चोट के कारण दूसरे हाफ और अतिरिक्त समय का ज्यादातर हिस्सा मैदान के बाहर रहना प़ॉ़ा। फिर भी, ल Lautaro Martínez के 112वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीत ली।

See also  RIMS में बवाल, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप; मारपीट में एक घायल

मेस्सी के बिना जीत लिया कप

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि “लियो इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं,” “वह कभी मैदान छोड़ना नहीं चाहता। उसके टखने में सूजन है और वह खेलना जारी रखना चाहता है। मुझे ऐसे खिलाड़ी पसंद हैं। वह इसलिए खेलना चाहता है क्योंकि वह अहंकारी या स्वार्थी नहीं है। वह खेलना इसलिए जारी रखना चाहता है क्योंकि वह अपने साथियों को छोड़ना नहीं चाहता। … वह मैदान पर पैदा हुआ है।”

रोने लगे थे Messi

64वें मिनट में दौड़ते और गिरते समय मेसी को बिना किसी दूसरे खिलाड़ी के संपर्क में आए चोट लग गई थी । आठ बार के बैलोन डी’ऑर विजेता बेंच पर बैठकर हाथों से अपना चेहरा ढककर रोने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, श्रमिकों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने का निर्देश

 

शकीरा ने दिया परफॉर्मेंस

शकीरा ने कोपा अमेरिका कप के फाइनल के हॉफ टाइम में शानदार प्रदर्शन किया । उनके गानों ने लाखों दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया ।

वर्ल्ड कप के बाद Copa America कप

बाद में Martínez ने गोल करने के बाद अपने 37 वर्षीय कप्तान को गले लगाने के लिए उस बेंच की तरफ दौड़े, जिसने अर्जेंटीना को रिकॉर्ड 16वीं कोपा अमेरिका खिताब दिलाया। फाइनल की सीटी बजने के बाद काफी लंगड़ाते हुए दिखाई देने वाले मेसी ने अपने सीनियर साथियों को उनके साथ ट्रॉफी उठाने का इशारा किया और पूरा स्टेडियम मेसी- मेसी के नारों से गूंज उठा ।

argentina

मेसी के लिए ऐसा क्रेज नहीं देखा होगा

अर्जेंटीना और कोलांबिया के बीच हुए इस मैच को देखने के लिए भारी भीड़ हो गई थी लोग एसी के वेंट से स्टेडियम में दाखिल होते हुए देखे गए ।

See also  थाईलैंड की दो महिला समेत 4 गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका, भारत-नेपाल बॉडर पर SSB की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now