कोलकाता कांड के बाद IMA ने शनिवार को 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवा बंद करने का किया ऐलान, इमरजेंसी और दुर्घटना संबंधी सेवा रहेगी जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2024

कोलकाता कांड के बाद IMA ने शनिवार को 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवा बंद करने का किया ऐलान, इमरजेंसी और दुर्घटना संबंधी सेवा रहेगी जारी

डेस्क- कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा का मामला गर्म हो गया है। कोलकाता में लगातार इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे है वहीं डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जता रहे है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय कानून बनाने और अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

a91464f4 de2e 4514 86e6 8258fdd85437

IMA ने देश के सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद करने की घोषणा की है, चाहे वे किसी भी क्षेत्र और कार्यस्थल पर काम करते हों। आपातकालीन और दुर्घटना संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी। कोई ओपीडी नहीं होगी। कोई वैकल्पिक सर्जरी नहीं होगी। यह शनिवार 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे शुरू होगी और रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे समाप्त होगी।

See also  कश्मीर में निशिकांत दुबे की शादी की सालगिरह को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल...इस तरह पहलगाम से जोड़ रहे हैं लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now