Kalpana Soren पहुंची पारसनाथ मधुबन, विश्व प्रसिद्ध राम कथा वाचक मोरारी बापू से लिया आशीर्वाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2024

Kalpan Soren पहुंची पारसनाथ मधुबन, विश्व प्रसिद्ध राम कथा वाचक मोरारी बापू से लिया आशीर्वाद

गिरिडीह: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। उपचुनाव में हुई जीत के बाद वो जनता का आभार जता रही है और लोगों से मिल रही है, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वो एक्टिव नजर आ रही है, लगातार बैठक और भ्रमण कर अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को निपटाने में जुटी हुई है। शनिवार को उन्होने गांडेय में विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होने बीडीओ और सीओ से जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करने का भी आग्रह किया। इसके बाद रविवार को कल्पना सोरेन पारसनाथ मधुबन भी गई।

morari bapu kalpana soren
पारसनाथ मधुबन में चल रहे 9 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध राम कथा वाचक मोरारी बापू के कथा को कल्पना सोरेन ने सुना और मोरारी बापू से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे।

See also  Kalpana Soren गिरिडीह में CM School Of Excellence के छात्राओं से मिली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now