कहां हैं हेमंत सोरेन ? उस पीले बैग में क्या मिला? सुबह से अभी तक अपडेट पढ़िए,

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2024

Ed Hemant

दिल्ली से राँची तक हेमंत और ईडी को लेकर तरह तरह की अफ़वाहें चल रही हैं। हेमंत विरोधी कह रहे हैं  कि हेमंत सोरेन को उनके वकीलों ने भगोड़ा बना दिया। हम आपको सुबह से लेकर अभी तक की अपडेटे दे रहे हैं कि आज दिन भर क्या हुआ?

  • पहले झारखंड ED की टीम सुबह तकरीबन 7:30 बजे दिल्ली के शांति निकेतन स्तिथ हेमंत सोरेन में घर पहुची।
  • बाद में यही टीम झारखंड भवन पहुची, जिसके बाद झारखंड ED की टीम एक ड्राइवर के साथ शांति निकेतन स्तिथ सोरेन के घर पर वापिस आ गयी।
  • दिल्ली Ed की टीम भी शांति निकेतन हेमंत सोरेन के घर पहुची।
  • तकरीबन 12 बजकर 20 मिनट पर झारखंड ED की टीम शांति निकेतन के बाहर निकली साथ मे एक बैग लेकर निकली,
  • अभी एक टीम शांति निकेतन हेमंत सोरेन के घर के अंदर मौजूद है।
  • हेमंत सोरेन का चार्टेड प्लेन IGI एयरपोर्ट के GA टर्मिनल में अभी भी खड़ा है।
  • आज हेमंत सोरेन को वापिस जाना था लेकिन सूत्रों की माने तो अब चार्टेड फ्लाइट कैंसल हो गयी।
  • सूत्रों की माने तो बीते रविवार हेमंत सोरेन की अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल से भी हेमंत सोरेन के मुलाकात की है।
  • सूत्रों की माने तो हेमंत सोरेन ने अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा था लेकिन हेमंत सोरेन को समय नही मिला
  • ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से भेजा गया आधिकारिक पत्र, आज प्रेषित किया गया ईमेल, 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय की जानकारी दी ईडी को दी
  • राज भवन और दूसरे केंद्रीय संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई,बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा सख्त
See also  लोहरदगा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार

https://www.livedainik.com/news/hemant-ko-aaj-nahi-to-kal-dena-hoga-jawab/

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now