Jharkhand Weather: झारखंड में कमजोर मॉनसून के चलते गर्मी बढ़ने के आसार, बारिश पर मौसम विभाग का अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Jharkhand Weather:  इस बार भी मॉनसून की बेरूखी नगर आ रही है। झारखंड की राजधानी रांची में मॉनसून के विलंब होने के कारण तापमान फिर बढ़ने लगा है। वर्तमान हालात में दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ रहा है। रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 35.6 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा रांची का मौसम

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बढ़ रहा तापमान

झारखंड के अन्य जिलों में बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। गढ़वा 40.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पलामू का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, गोड्डा का 39.3, सरायकेला और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान का 39.6 डिग्री अधिकतम रहा।

See also  हेमंत सोरेन से मिले फग्गन सिंह कुलस्ते और संसदीय समिति की सदस्य, आदिवासियों की बेहतरी पर हुई चर्चा

दो दिनों में झारखंड में मॉनसून की एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रांची समेत राज्य के अन्य भागों में मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों के अंदर प्रवेश कर जाने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से रांची समेत राज्य के अन्य भागों के तापमान में कमी आ सकती है। देश में मॉनसून का नार्दर्न लिमिट मुडरा, मेहसाना, उदयपुर, शिवपूरी, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रहा है।

अगले चौबीस घंटे कैसा मौसम

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची समेत राज्य के अन्य भागों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक या दो बार बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में कमी आएगी। रांची समेत राज्य में अगले दो से तीन दिनों में मानसून आने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now