Jharkhand में भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

Jharkhand में भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

गढ़वा: गुरूवार देर रात गढ़वा-श्रीबंशीधरनगर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पाल्हे गांव के शिव मंदिर के पास एक टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

NEET के जले हुए प्रश्नपत्र बिहार में मिले थे, बिहार पुलिस के दावे का NTA ने नहीं दिया जवाब, उठ रहे है कई सवाल

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक ही ऑटो में सवार होकर अपने गांव से श्री बंशीधरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।सभी को जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के जामनगर जाना था।ये लोग रोजगार की तलाश में गुजरात जा रहे थे,इसी क्रम में पल्हे जतपुरा शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

बताया गया है कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के 45 वर्षीय पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया, गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के सुरेश भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र अरुण भुइयां, रमाशंकर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विकेश भुइयां, विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद भुइयां और रामवृक्ष भुइयां के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां शामिल हैं।

See also  चतरा में भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now