- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

J. P. Nadda बीजेपी अध्यक्ष अभी बने रहेंगे, जून में खत्म हो रहा था कार्यकाल, जानिये ऐसा क्यों होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2024

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की कई प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति

दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ने वाला है। माना जा रहा है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव तक उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। इससे पहले भी नड्डा का कार्यकाल एक बार जनवरी से बढ़ाकर जून तक किया गया था। जुलाई में नये अध्यक्ष का चुनाव होना था जिसे आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

Lalu Yadav के साले Sadhu Yadav को जेल, 23 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा
नड्डा अभी केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी ऐसे में उनपर पार्टी और सरकार दोनों की जिम्मेदाररियां है। बीजेपी के संविधान में एक व्यक्ति एक पद की अनिर्वायता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नड्डा पार्टी अध्यक्ष अभी 6 महीने बने रहेंगे, लिहाजा पार्टी के दैनिक क्रियाकलाप के संचालन के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। बीजपी में नये अध्यक्ष के आने से पहले संगठनात्मक चुनाव जरूरी होता है और इसमें छह महीने का समय लगाता है, ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया जाएगा और नड्डा चार राज्यों के चुनाव तक अध्यक्ष बने रहेंगे।
बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष कौन होगा उसको लेकर दो नामों की विशेष चर्चा हो रही है। पहला नाम विनोद तांवड़े का है और दूसरा सुनील बंसल का। विनोद तांवड़े को अध्यक्ष पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अभी वो बिहार के प्रभारी , उन्हे कुशल प्रशासक और संगठनकर्ता माना जाता है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में इन्हें भाजपा अध्यक्ष बनाने से प्रदेश में एक अच्छा संदेश जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला विधानसभा चुनाव के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में इन्हें भाजपा अध्यक्ष बनाने से प्रदेश में एक अच्छा संदेश जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला विधानसभा चुनाव के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

See also  JMM नेता सरफराज अहमद ने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

वही सुनील बंसल अभी ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी है। वो आरएसएस के पुराने प्रचारक रहे है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बंसल ने देश भर के सभी कॉल सेंटरों को संभाला, फीडबैक जमा किया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का काम किया। माना जा रहा है कि जो अभी कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा वही आगे अध्यक्ष बनेगा। जेपी नड्डा को भी 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और 2020 में उन्हे ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now