- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा से PLFI का हार्डकोर नक्सली संदीप भगत हुआ गिरफ्तार, अपहरण-लूटपाट के आरोप में कई सालों से था फरार

लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट को मिली गुप्त सूचना पर लोहरदगा शहर के बीच वी-मार्ट के पास से पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत को लोहरदगा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार गुरुवार को किया है।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 15.35.52 b41ecbfd

रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर दो युवकों ने बनाया अमर्यादित रील, आदिवासी समाज को लेकर कहे अपशब्द, मंत्री ने लिया एक्शन

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी किस्को के एसडीपीओ वेदांत शंकर के साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे व किस्को थाना प्रभारी सुमन मींज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने लोहरदगा शहर के बीच वी-मार्ट के आसपास क्षेत्र को चिन्हित कर छापेमारी अभियान चलाया। साथ ही सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी दल ने वी-मार्ट के पास से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का हार्डकोर नक्सली संदीप भगत को गिरफ्तार किया। संदीप भगत लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी रामकृष्ण भगत का पुत्र है।

See also  लोहरदगा के दो छात्रों को मिली JPSC परीक्षा में सफलता, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

WhatsApp Image 2025 06 12 at 15.35.54 cf01985d

नवजात बिरहोर को रिम्स में 40 मिनट तक नहीं मिला बेड, वेंटिलेटर खाली होने के इंतजार में घंटों तक एंबुलेंस में रहा, हो गई मौत

संदीप भगत के खिलाफ अपहरण, लूटपाट, धमकी देने, हथियार रखने और नक्सल की धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत कई कांड दर्ज है। संदीप भगत के नक्सली मामलों में पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। इसी बीच शहर के बीच पुराना शुक्र बाजार स्थित वी-मार्ट के पास उसके आने की गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now