घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, शराब के मामले में ले रहा था रिश्वत, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2024

घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, शराब के मामले में ले रहा था रिश्वत, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय: निगरानी की टीम ने बेगूसराय में घूसखोर दरोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने भगवानपुर थाने में तैयात सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।

PM Modi Cabinet Portfolio : मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखिये पूरी लिस्ट किस मंत्री को कौन सा पोर्टफोलियों मिला
बेगूसराय के भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे लेकर पटना रवाना हो गई है। बेगूसराय के जुबली हॉल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर जैसे ही दरोगा थाना पहुंचा निगरानी ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब से जुड़े मामले में दरोगा आरोपी को गिरफ्तार करने के मामले में रिश्वत मांग रहा था। दर्ज एफआईआर के अनुसार हिमांशु कुमार ,प्रियांशु कुमार और सौरभ कुमार ने पांच लोगों पर शराब से जुड़े मामले में एफआईआर कराया था। दरोगा विनीत कुमार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार रिश्वत मांग रहा था।

See also  हेमंत और कल्पना ने इस तरह मनाया बाहा पर्व, आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा की दी गारंटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now