घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, 20 हजार रूपए लेते ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

daroga palamu

लातेहार: एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पलामू एसीबी की टीम ने घूसखोर दरोगा को रंगे हाथ 20 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। घूसखोर एसआई लातेहार के बरियातू थाना में तैनात था।केस डायरी लिखने के एवज में वादी से ले रहा था रिश्वत।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में बारियातू थाने के पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कांड में वादी द्वारा एसीबी को जानकारी दी गई थी कि कुछ दिनों से बारियातू थाना के अधिकारी अग्रिम जमानत के मामले में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। वादी ने यह राशि देने से इनकार कर दिया, लेकिन अधिकारी लगातार दबाव डाल रहे थे।

शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ने मामले की जांच की और शिकायत को सही पाया। इसके बाद, पलामू थाना कांड सं-06/2024 मामला दर्ज किया गया है । एसीबी टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में में बारियातू थाने के अधिकारी  धीरेंद्र कुमार सिंह को  शिकायकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार  किया गया ।

See also  अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, दिल्ली जाने के दौरान पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर हुआ हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now