हवा में अचानक बिगड़ा प्लेन का संतुलन, समुद्र में हुआ क्रैश; दिल दहला देने वाला VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2024

PLANE_CRASH_VIRAL_VIDEO

Plane Crash in France: फ्रांस में हो रहे एक एयरशो के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 65 वर्षीय पायलट की जान चली गई। पायलट एक फोगा मैजिस्टर जेट प्लेन उड़ा रहा था जो अचानक नियंत्रण खोने के बाद भूमध्य सागर में गिर गया। इस हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई। पायलट के शव को बाद में बरामद किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एरोबेटिक विमान अचानक से संतुलन खो देता है और ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरने लगता है। वीडियो में विमान को सीधा समुद्र में गिरते हुए देखा गया, जिसने दर्शकों को हिला कर रख दिया।

अटक गया तिरंगा तो उड़कर आए पक्षी ने फहरा दिया? तो ये VIRAL VIDEO का सच

फोगा मैजिस्टर विमान द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्मित किया गया था, लंबे समय तक यह फ्रांसीसी सेना द्वारा एक प्रशिक्षक जेट और एरोबेटिक प्रदर्शन के लिए उपयोग किया जाता था। हालांकि, इस पुराने विमान में इजेक्शन सीट की सुविधा नहीं होती है, जिससे आपातकालीन स्थिति में पायलट के बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इस बार भी यही हुआ और पायलट को विमान से निकलने का मौका नहीं मिल सका।

See also  FIH ओलंपिक क्वालीफायर्स के फाइनल में यूएसए को जर्मनी ने 2-0 से दी शिकस्त, समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

यह हादसा ले लावांदो में हुआ जहां इस विमान का प्रदर्शन फ्रेंच एयर फोर्स की एलीट एक्रोबैटिक टीम के प्रदर्शन से पहले किया जा रहा था। फ्रेंच एयर फोर्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान मित्र देशों की सेनाओं के डी-डे लैंडिंग्स की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एयरशो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस घटना के बाद शो को दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया।

चंपाई सोरेन से लोबिन हेम्ब्रम ने की मुलाकात, BJP में शामिल होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

यहां देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now