क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR, कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2026

क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR, कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

डेस्कः IPL खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता IPS शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में FIR दर्ज की गई है। उनके कुक ने बंधक बनाने, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में परिवार के ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। यह पूरी घटना भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंदोरी गांव स्थित उनके आवास की है। मूल रूप से रीवा जिले के रहने वाले 31 वर्षीय पीड़ित रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।विपेंद्र के मुताबिक, उन्हें हाल ही में एक परिचित के जरिए ₹15000 प्रति माह वेतन, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने के आश्वासन पर पूर्व पुलिस अधिकारी के नील बड़ बंगले पर काम के लिए लाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर खाने की क्वालिटी को लेकर उन पर भारी मानसिक दबाव बनाया गया और गाली-गलौज की गई।
कमरे में बंद होकर बचाई जान
पीड़ित कुक के अनुसार, जब उसने घर के खराब माहौल को देखकर नौकरी छोड़ने और वापस रीवा लौटने की इच्छा जताई, तो आरोपी भड़क गए। उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके और उस पर जबरन काम करने का दबाव बनाया गया। खुद को बचाने के लिए कुक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोप है कि पिता-पुत्र की जोड़ी और उनके ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में पीड़ित के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता और अन्य संभावित गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ तो घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।
उधर, इस मामले के सामने आने के बाद खेल जगत में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शशांक सिंह की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि क्रिकेटर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो उन्हें भी जांच के दौरान पूरा अवसर दिया जाएगा।

See also  JAC Board 12th Result 2025:इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट OUT, ऐसे करें चेक,देखिये टॉपर की लिस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now