रांची में बुजुर्ग महिला से हनुमान दर्शन के नाम पर ठगी, 20 लाख के जेवर लेकर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2026

रांची में बुजुर्ग महिला से हनुमान दर्शन के नाम पर ठगी, 20 लाख के जेवर लेकर फरार

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में एक 62 वर्षीय महिला से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए गए। घटना तीन सितंबर की सुबह की है। मामले को लेकर पीड़िता रेणु कुशवाहा ने थाने में FIR दर्ज करवाया है। पीड़िता एक दिवंगत जेल अधीक्षक की पत्नी हैं। पीड़िता के अनुसार, वह 3 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान वाल्मीकि नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।

आरोपी ने खुद को बताया अयोध्या का पंडित
आरोपी ने खुद को कथित तौर पर अयोध्या का पंडित बताया और बातचीत में महिला को उलझा लिया। उसने अपनी बातों में फंसाकर महिला को भरोसा दिलाया कि वह उनके गहनों पर मंत्र पढ़कर उन्हें सुरक्षित कर सकता है। आरोपी ने महिला से गले की सोने की चेन और हाथ का कंगन उतारने को कहा। उसने दावा किया कि मंत्र पढ़ने के बाद वह गहने वापस कर देगा। उसकी बातों पर भरोसा करके महिला ने अपने सोने के गहने उसे दे दिए।

See also  लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, तलवार से काटा केक, बधाई देने वालों का राबड़ी आवास पर लगा तांता,

गहने लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह 10 कदम आगे जाकर वापस आएं, तब वह उन्हें हनुमान जी के दर्शन कराएगा। महिला जब 10 कदम आगे जाकर वापस लौटी, तब तक आरोपी गहने लेकर फरार हो चुका था। काफी देर तक जब वह नहीं मिला, तब महिला को यह समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।
20 लाख के थे गहने
आवेदन के मुताबिक, ठगे गए सामान में करीब 50 ग्राम वजन की चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां, लगभग 10 ग्राम सोने की चेन और सोने का लॉकेट शामिल है। पीड़िता ने इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया की पुलिस आसपास के CCTV फुटेज के साथ आरोपी के आने-जाने के रास्ते की भी जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

See also  मीडिया को अगर लगता है मेरा कुछ बिगाड़ लेगा! 'हमको दूसरा IPS नहीं समझे'-रेल DIG आलोक प्रियदर्शी की दंबगाई, CM तक पहुंचा मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now