ड्यूटी के दौरान दो रेल कर्मी की ट्रेन के चपेट में आने से मौत, दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2024

बोकारो : गोमो- तेलो रेल लाइन के तेलो स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले दांदूडीह के समीप पोल संख्या -सी 8/5 और सी 8/7 के बीच दो रेलवे ट्रैक मैन ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये। दोनों रेल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ चंद्रपुरा रंजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दोनों रेल कर्मी इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 18623 ट्रेन की चपेट में ड्यूटी के दौरान आ गये।
दोनों रेल कर्मी की पहचान हो गई है। एक मृतक कर्मी राहुल कुमार बिहार के अरवल जिले के रहने वाले थे, दूसरे मोहन कुमार बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले थे।

See also  झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स ने हेमंत सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, पंडरा में चुनाव के दौरान मतगणना केंद्र बनाये जाने का विरोध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now