रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गुरुवार की रात चाय पीने के बाद एक महिला पीजी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में बीमार पीजी डॉक्टर को रिम्स सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बीमार पीजी डॉक्टर की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

झारखंड विधानसभा Live: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रदीप यादव ने की भारत रत्न देने की मांग, जयराम महतो ने की पारसनाथ पर मूर्ति लगाने की मांग
RIMS के जनसंपर्क अधिकारी डॉ रविरंजन ने बताया कि गायनी विभाग की पीजी डॉक्टर की रात ड्यूटी थी। रात 12 बजे के करीब पीजी महिला डॉक्टर ने कैंटीन में चाय पी थी। इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉ रविरंजन ने फोन पर बताया कि अभी महिला पीजी डॉक्टर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉ रविरंजन बताया कि रिम्स के ट्रॉमा सेंटर हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में पीजी डॉक्टर का इलाज हो रहा है।

See also  अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक ने 2 करोड़ रुपए ठगी का केस दर्ज कराया, हिंदपीढ़ी के 5 लोगों को बनाया आरोपी

अंबा प्रसाद का भाई अंकित राज ने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी किया बालू खनन, अधिकारियों को धमकाया, ED ने दायर किया आरोप पत्र
रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ रविरंजन ने बताया कि चाय पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हुई महिला पीजी डॉक्टर मामले को लेकर रिम्स प्रबंधन पूरी तरह गंभीर है और मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला डॉक्टर ने रिम्स से ही एमबीबीएस करने के बाद पीजी में एडमिशन लिया है। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान देर रात कुछ पीजी डॉक्टरों ने कैंटीन से चाय मंगाई थी, सबसे पहले उसी डॉक्टर ने चाय पी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू
अचानक तबीयत बिगड़ते देख उसे फौरन सेंट्रल इमरजेंसी ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू ले जाया गया। अभी वह वेंटीलेटर पर है। पूरे मामले की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि आखिर किस वजह से पीजी डॉक्टर चाय पीते ही इतनी गंभीर रूप से बीमार हो गयी।

See also  JMM ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, विदेश यात्रा और रैली पर रोक की रखी मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now