लड़की को बाइक की टंकी पर बैठाकर करने लगा अश्लील हरकत, स्टंटबाज का कटा चालान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2024

delhi-boy-bike-stant

राजधानी दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर लड़की के साथ स्टंट करने वाले युवक को ट्रैफिक पुलिस ने खोज लिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे पकड़कर कोर्ट का चालान कर दिया।

इस मामले में युवक पर 11 हजार रुपये का जुर्माना और एक से छह माह के लिए जेल हो सकती है। सोमवार को एक लड़की के साथ बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसे में खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को बड़ी सजा मिली है। 11 हजार रुपए के चालान के साथ-साथ उसे छह महीने जेल की सजा भी हो सकती है।

नवादा में दबंगों ने 80 से अधिक घर जलाएं, गोली भी चलाई, पुलिस ने मौके पर किया कैंप

लड़की को बाइक पर बैठाकर करने लगा अश्लील हरकत

वीडियो में यह शख्स बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। उसके आगे बाइक की टंकी पर लड़की बैठी हुई थी और उसने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। बाइक के पीछे चल रही कार सवार ने उनका यह वीडियो बनाया था। वीडियो में दोनों अश्लील हरकत करते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

See also  आत्महत्या से पहले बन गया स्त्री, 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका

वायरल वीडियो विकासपुरी का बताया गया था। विशेष आयुक्त अजय चौधरी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त आयुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने सबसे पहले इस बाइक का नंबर पता लगाने की कोशिश की, लेकिन पीछे से गाड़ी की लाइट पड़ने के चलते उसका नंबर साफ नहीं दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश शुरू की। उन्हें पता चला कि पीछे बैठे कार सवार युवक ने यह वीडियो बनाया है।

काटा गया चालान

पुलिस ने उससे संपर्क किया। उसने बताया कि इस बाइक का नंबर उसके पास नहीं है, लेकिन यह घटना 15 सितंबर की रात लगभग एक बजे के आसपास की है। इस जानकारी पर विकासपुरी से लेकर पीरागढ़ी के बीच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके बाद चालान काटा गया।

हिमेश रेशमिया के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now