धनबाद के बाघमारा में CISF की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपाया गया सैकड़ो टन अवैध कोयला बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2026

धनबाद: कुछ दिनों की शांति के बाद बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार की गतिविधियां सामने आने लगी हैं। गुप्त सूचना के आधार पर CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबे आउटसोर्सिंग के कांटा घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए करीब सैकड़ो टन अवैध कोयले को बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में कोयला जमा कर रखा गया था। सूचना के सत्यापन के बाद कंपनी कमांडर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया कोयला बरामद हुआ, जिसे जब्त कर प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.15.10 PM
इस अभियान में कंपनी कमांडर, पोस्ट कमांडर तथा क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के जवान शामिल रहे। CISF की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी की गतिविधियां लगभग थम गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर कोयले के काले कारोबार ने सिर उठाना शुरू कर दिया है।

See also  राज्यपाल संतोष गंगवार ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाक़ात, रबींद्रनाथ महतो के पिता के निधन पर संवेदना की प्रकट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now