- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चीन का पाकिस्तान प्रेम, टैगोर से पहले क्यों रखी इकबाल की कविता… AI के जरिए कविताओं को जीवंत करने की कोशिश

tagore and iqbal

डेस्कः चीन के तियानजिन में हो रहे SCO Summit में भारत और चीन के रिश्ते भले ही सुधरते दिख रहे हों लेकिन चीन और पाकिस्तान की साठगांठ बेहद मजबूत दिखी । चीन-पाकिस्तान की नजदिकियों का अंदाजा इसी बात से लगाा जा सकता है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और मानवतावादी कवि रवींद्रनाथ टैगोर की कविता और उनके एआई चित्रण को बंटवारे के बाद पाकिस्तान अपनाने वाले अल्लामा इकबाल को पहले रखा । 

दरसअल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले चीन के सरकारी मीडिया मंच शिन्हुआ नेट ने  AI से तैयार एक विशेष कलात्मक वीडियो ‘एससीओ पोएटिक सागा’ जारी किया है। इस रचना में एससीओ सदस्य देशों के दस प्रख्यात कवियों की शास्त्रीय कविताओं को एआई तकनीक की मदद से दृश्य रूप दिया गया है। चीन ने इन कवियों की कविताओं में इकबाल को टैगोर से पहले रखा जिसमें पाकिस्तान की तरक्की.. ग्वादर पोर्ट, मेट्रो जैसी चीजें दिखाईं गईं । जबकि टैगोर को इकबाल के बाद रखा गया । 

See also  SCO Summit: में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया, पहलगाम का दर्द किया साझा, पाकिस्तान को खूब सुनाया...

टैगोर की कविता – “जहाँ मन भयमुक्त हो और सिर ऊँचा हो
जहाँ ज्ञान मुक्त हो जहाँ संसार संकीर्ण घरेलू दीवारों द्वारा
टुकड़ों में विभाजित न हुआ हो”  को रखा है।  इकबाल की बाज कविता को एआई के जरिए तैयार किया गया है जिसमें पाकिस्तान की ताकत दिखाने की कोशिश की गई है । 

बताया जा रहा है कि वीडियो का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्राचीन सभ्यताओं के संवाद और साझा आर्थिक प्रगति के परिप्रेक्ष्य में कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करना है। इसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है, जिनमें ऐतिहासिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान—जैसे सिल्क रोड—को आधुनिक सहयोगात्मक पहलों से जोड़ा गया है। इसमें कंप्यूटर जनित चित्रणों के ज़रिये व्यापार मार्गों, रेलवे, ऊर्जा परियोजनाओं और सांस्कृतिक साझेदारी को दर्शाया गया है।

शिन्हुआ नेट के अनुसार, यह पहल अंतरराष्ट्रीय मंच पर एआई की क्षमता को सांस्कृतिक कूटनीति में उपयोग करने का उदाहरण है। वीडियो एआई-जनित कला के माध्यम से न केवल ऐतिहासिक कविताओं को जीवंत करता है, बल्कि डिजिटल स्टोरीटेलिंग के ज़रिये सदस्य देशों के बीच सहयोग और परंपरागत रिश्तों को भी उजागर करता है।

See also  शादी से ठीक पहले दूल्हा को लेकर फरार हुई बहन, दुल्हन के शरीर करती रही सात फेरा लेने का इंतजार

जगदीप धनखड़ ने खाली किया सरकारी बंगला, इस नेता के घर पर हो रहे हैं शिफ्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now