Champai Soren का BJP में जाने से पहले हो गया ह्रदय परिवर्तन, कहा-संताल में आदिवासियों की घटती संख्या को लेकर करना होगा सामाजिक आंदोलन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तीन पर आरोप गठित, 1993 विस्फोट मामले में ट्रायल शुरू

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बीजेपी ज्वाइन करने की घोषणा करने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए, संताल में आदिवासियों का मुद्दा उठाया और कहा कि संताल में आदिवासियों के लिए सामाजिक आंदोलन करना होगा।
उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा कि जोहार साथियों, पिछले हफ्ते (18 अगस्त) एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद, मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर, उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही, और उन्होंने ही सन्यास लेने का विकल्प नकार दिया।

पार्टी में कोई ऐसा फोरम/मंच नहीं था, जहां मैं अपनी पीड़ा को व्यक्त कर पाता तथा मुझ से सीनियर नेता स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर हैं।

आज बाबा तिलका मांझी और सिदो-कान्हू की पावन भूमि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इस से दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिन वीरों ने जल, जंगल व जमीन की लड़ाई में कभी विदेशी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की, आज उनके वंशजों की जमीनों पर ये घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। इनकी वजह से फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं को अपना आदर्श मानने वाली हमारी माताओं, बहनों व बेटियों की अस्मत खतरे में है।

See also  रांची में अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत

आदिवासियों एवं मूलवासियों को आर्थिक तथा सामाजिक तौर पर तेजी से नुकसान पहुंचा रहे इन घुसपैठियों को अगर रोका नहीं गया, तो संथाल परगना में हमारे समाज का अस्तित्व संकट में आ जायेगा। पाकुड़, राजमहल समेत कई अन्य क्षेत्रों में उनकी संख्या आदिवासियों से ज्यादा हो गई है। राजनीति से इतर, हमें इस मुद्दे को एक सामाजिक आंदोलन बनाना होगा, तभी आदिवासियों का अस्तित्व बच पाएगा।

इस मुद्दे पर सिर्फ भाजपा ही गंभीर दिखती है और बाकी पार्टियां वोटों की खातिर इसे नजरअंदाज कर रही है। इसलिए आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को बचाने के इस संघर्ष में, मैने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी एवं गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया है।

झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम लोगों के मुद्दों एवं अधिकारों के संघर्ष वाले इस नए अध्याय में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

See also  100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल

आपका,
चम्पाई सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now