CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुराना केस खुला, 2 करोड़ रिश्वत की मांग पर जांच शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुराना केस खुला, 2 करोड़ रिश्वत की मांग पर जांच शुरू

DESK: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नई मश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ करीब 20 साल पुराने के एक कथित रिश्वत मामले की फाइल खोलने की तैयारी चल रही है। यह मामला 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों से जुड़ा हुआ है। खास बात है कि जांच के आदेश भी केरलम सरकार की तरफ से दे दिए गए हैं।

केरलम के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने ज्ञानेश कुमार पर एक पूर्व ठेकेदार की तरफ से लगाए गए नए आरोपों की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया है। पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से यह बताया है। यह घटनाक्रम देशभर में मतदाता सूचियों के SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है।

तब PWD सचिव थे ज्ञानेश कुमार
कोल्लम जिले के चदयामंगलम निवासी ठेकेदार साजन ने VACB के निदेशक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उस समय लोक निर्माण विभाग के सचिव रहे कुमार ने केरल राज्य परिवहन परियोजना (केएसटीपी) के तहत पूरे किए गए कार्यों का भुगतान जारी करने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। साजन ने आरोप लगाया कि कुमार ने इंजीनियरों द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके करीब 17 करोड़ रुपये के बिल के चेक जानबूझकर रोक रखे थे। उसने आरोप लगाया कि इससे मलेशियाई कंपनी पीएटीआई-बीईएल और उसके ठेकेदारों एवं कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

See also  दुनिया के सबसे मशहूर म्यूजियम में करोड़ों का मुकुट और हीरे-जवाहरात की चोरी..यहीं रखी है मोनालिसा की पेटिंग

शिकायत के अनुसार, कंपनी के परियोजना इंजीनियर और मलेशियाई नागरिक ली सी बीन ने उन्हें बताया था कि कुमार रिश्वत की मांग पूरी होने तक चेक जारी करने से इनकार कर रहे थे। साजन ने शिकायत में आरोप लगाया, ‘जब मैंने उन्हें सुझाव दिया कि वे कुछ रकम देकर मामले को सुलझा लें, तो उन्होंने बताया कि पीएटीआई-बीईएल के अधिकारी रिश्वत देकर चेक लेने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।’

फिर कैसे हुआ रोड वाला पेमेंट
साजन ने दावा किया कि ली ने ठेकेदारों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने के लिए बेंगलुरु में कंपनी की एक अन्य परियोजना से मिली धनराशि का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंजूर बिल का भुगतान जारी करने में देरी और रिश्वत की कथित मांग को लेकर ली ने वर्ष 2006 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि ली ने अपने सुसाइड नोट में कुमार की भूमिका का उल्लेख किया था और मलेशिया में उनके परिवार के सदस्यों ने कंपनी के कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी दी थी।

See also  हेमंत सोरेन को आज मिलेगी बेल ? सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहे, अंतिम दो चरण में समर्थक कर रहे हैं प्रचार का इंतजार

पहले भी हुई है जांच
साजन ने कहा कि इस घटना की पहले हुई सतर्कता जांच के दौरान उनसे और रिश्वत की कथित मांग की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले अन्य लोगों से पूछताछ नहीं की गई थी। उन्होंने ली के परिवार के सदस्यों, कंपनी के पूर्व कर्मचारियों और अन्य गवाहों को साक्ष्य के लिए पेश करने की पेशकश भी की। शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज करने के लिए गृह विभाग से अनुमति मांगी थी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी जांच
पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, चेन्निथला ने कानूनी राय मिलने के बाद इस मामले में प्रारंभिक जांच का आदेश दिया। नई शिकायत की जांच सतर्कता टीम द्वारा किए जाने की संभावना है, जो चेन्निथला के निर्देश पर केएसटीपी से जुड़े आरोपों की पहले से ही प्रारंभिक जांच कर रही है। इससे पहले मंत्री ने चार अक्टूबर को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल की शिकायत के बाद सतर्कता जांच के आदेश दिए थे।

See also  Kalki 2898 AD Collection: प्रभास की फिल्म ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर तोड़ जवान-केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

क्या है मामला
यह मामला केएसटीपी के तहत एमसी रोड के उन्नयन कार्य में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। यह काम पीएटीआई-बीईएल समूह को सौंपा गया था। उस दौरान कुमार राज्य के लोक निर्माण विभाग के सचिव थे।

ली की मौत के बाद वर्ष 2006 में सतर्कता जांच शुरू की गई थी। हालांकि, खबरों के अनुसार, आरोपों की पुष्टि नहीं होने के कारण बाद में आगे की कार्रवाई किए बिना जांच बंद कर दी गई थी। नई जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या पिछली जांच में आरोपों के महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल नहीं की गई थी। कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और सतर्कता जांच में इन दावों की पड़ताल की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now