झारखंड में बढ़ा बसों का किराया, 40 से 100 रुपए तक हुई बढ़ोतरी, माल ढुलाई भी हुई महंगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2026

झारखंड में बढ़ा बसों का किराया, 40 से 100 रुपए तक हुई बढ़ोतरी, माल ढुलाई भी हुई महंगी

रांचीः झारखंड चेंबर की बस परिहवन उपसमिति की बैठक में 30 से अधिक बस संचालक शामिल हुए। इस बैठक में बस परिचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा के बाद सभी रूटों पर बस किराया 18 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे विभिन्न रूटों पर किराये में 40 से 100 रुपये तक की वृद्धि हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बस किराये में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़ा हुआ किराया छह जून से लागू होगा। इधर, झारखंड मिनी बस ट्रक एसोसिएशन की बैठक भी हुई। बैठक में डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि, वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा तथा अन्य परिचालन खर्चो में बढ़ोतरी को देखते हुए माल भाड़े में 15 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। बढ़ी हुई दरें गुरुवार से ही लागू कर दी गयी है।
बस संचालकों ने बताया कि पहले 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 1.90 से दो रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। वर्ष 2008 के बाद बस किराये में कोई वृद्धि नहीं की गयी थी।
महत्वपूर्ण रूटों का नया किराया
रांची-पटनाः 500 से बढ़कर 590 रुपया
रांची-भागलपुरः 550 से बढ़कर 650 रुपया
रांची-गढ़वाः 350 से बढ़कर 410 रुपया
रांची-गुमलाः 200 से बढ़कर 240 रुपया
रांची-डालटनगंजः 300 से बढ़कर 360 रुपया
रांची-हजारीबागः 200 से बढ़कर 240 रुपया
रांची-कोडरमाः 300 से बढ़कर 360 रुपया
रांची-आसनसोलः 400 से बढ़कर 470 रुपया
रांची-दुर्गापुरः 450 से बढ़कर 530 रुपया
रांची-धनबादः 350 से बढ़कर 410 रुपया
रांची-बोकारोः 300 से बढ़कर 360 रुपया
रांची-जमशेदपुरः 250 से बढ़कर 300 रुपया
रांची-सिमडेगाः 250 से बढ़कर 300 रुपया

See also  जमशेदपुर में इस्पात प्लांट में विस्फोट, आग और गैस रिसाव की खबर को टाटा स्टील ने बताया भ्रामक, शुक्रंवार शाम ब्लैक आउट सहम गए थे लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now