BJP सांसद और विधायक में क्रिकेट को लेकर ठनी, प्रदीप प्रसाद ने गीता हाथ में लेकर कहा-हजारीबाग की भलाई के लिए बनूंगा उदंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

BJP सांसद और विधायक में क्रिकेट को लेकर ठनी, प्रदीप प्रसाद ने गीता हाथ में लेकर कहा-हजारीबाग की भलाई के लिए बनूंगा उदंड

हजारीबागः जिले के संजय गांधी क्रिकेट स्टेडियम में फ्रेंडली मैच को लेकर शुरू हुआ हजारीबाग के बीजेपी सांसद और विधायक के बीच तू-तू मैं-मैं अब और आगे बढ़ गया है। हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निमंत्रण नहीं देने पर 17 मई को बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्टेडियम में जाकर खूब हंगामा किया। इस दौरान हजारीबाग से बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल भी वहां मौजूद थे।
विवाद आगे बढ़ा तो 20 मई को सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वहां कोई ऐसा मैच नहीं चल रहा था जिसके लिए किसी सांसद या विधायक को निमंत्रण भेजा जाता हो। वहां केवल क्रिकेट एसोसिएशन के लोग आते है और क्रिकेट एसोसिएशन में सभी सदस्य एक बराबर है। उसमें कोई सांसद और विधायक के हैसियत से नहीं जाता है। प्रदीप प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्हें कहा कि उन्हें उदंडता नहीं करनी चाहिए थी।
इसके बाद जवाबी हमला करने 21 मई को विधायक प्रदीप प्रसाद मीडिया के सामने आये और गीता को हाथ में रखकर कहा कि उन्हें अगर हजारीबाग की जनता के भलाई के लिए उदंड बनना होगा तो बनेंगे। उन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रेस कांफ्रेंस में एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव दोनों थे लेकिन किसी को बोलने नहीं दिया गया। भगवत गीता का कसम खाकर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि वो झूठ नहीं बोल रहे है। सांसद और विधायक की जंग ने हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है और बीजेपी के अंदर की गुटबाजी को भी सामने ला दिया है।
17 मई को जानिये क्या हुआ था
हजारीबाग क्रिकेट स्टेडियम में सांसद मनीष जायसवाल के सामने विधायक प्रदीप प्रसाद ने जमकर बवाल काटा। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद स्टेडियम पहुंचकर हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्हें यहां सम्मान नहीं मिलता है। स्टेडियम में हमेशा आयोजन होता है, लेकिन उन्हें निमंत्रण तक नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि 5 लाख लोगों का वह प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन एसोसिएशन उनका हमेशा अपमान करता है।हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूद सदस्यों में सांसद और विधायक आते हैं। हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के हर कार्यक्रम में सांसद की मौजूदगी होती है, लेकिन विधायक को पूछा तक नहीं जाता। टाटा कंपनी की ओर से फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया था। जिसके लिए कार्ड छपवाए गए थे, जिसमें सांसद और विधायक दोनों का नाम था। सांसद को सम्मान सहित बुलावा भेजा गया और विधायक को खबर तक नहीं दी गई।
वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी बंटी तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप में नोटिस डालकर सूचना दे दी जाती है। सदर विधायक का अपमान करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। विधायक प्रदीप प्रसाद नाराज हुए हैं, इसके पीछे की वजह कहीं न कहीं कोई कम्युनिकेशन गैप रहा है। जिसे वह भरने का काम करेंगे। इस घटना को लेकर एक और विधायक ने अपमान की बात कही तो दूसरी ओर सांसद ने खेल भावना की विपरीत हरकत बताया है।

See also  SDO से नेताजी ने मांगी रंगदारी, नीतीश कुमार की पार्टी से रहा है पुराना नाता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now