प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चकमा देकर भागे दोनों, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चकमा देकर भागे दोनों, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामगढ़ः जिले के बासल पुलिस ने दो युवकों को युवती से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया। भुरकुंडा के जयप्रकाश नगर के रहले वाले 30 वर्षीय मनोज कुमार और कुरसे बस्ती के रहने वाले 30 वर्षीय कृष्णा कुमार तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है।
प्रेमी-प्रेमिका को सुनसान इलाके में पकड़ा
दोनों आरोपियों ने एक बाइक पर सवार प्रेमी और प्रेमिका को भुरकुंडा से पतरातु की ओर जाते हुए देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। रात करीब 8.15 बजे जैसे ही दोनों अपराधी जीरो प्वाइंट मुरकट्ठी के पास पहुंचे तो उसने देखा कि प्रेमिका बाइक से नीचे उतर गई और प्रेमी बाइक पर ही बैठा हुआ है। इसके बाद दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका के पास पहुंचे और अवैध संबंध बनाने की जिद्द करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने बाइक की चाभी छीन ली। आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका से पहले नाम-पता पूछा फिर अवैध संबंध बनाने को लेकर जिद्द करने लगे। आरोपियों ने प्रेमी से कहा कि हमें अवैध संबंध बनाने दो, तुम भी बना लेना अवैध संबंध।
जब प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो आरोपियों ने लड़की को अपने बाइक पर बैठाने की कोशिश की। इसी बीच प्रेमी-प्रेमिका को लेकर भागने लगा। आरोपियों ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया। खेत और अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमी-प्रेमिका वहां से भागने में कामयाब हो गए। दोनों आरोपियों ने बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिन्दल पार्किंग के बॉउंड्री वाल के पीछे मदनाटांड जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 20 मीटर दूर जंगल में प्रेमी के बाइक नं0- BR25F 8899 को छुपा दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार और कृष्णा कुमार तुरी को गिरफ्तार किया इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कांड में इस्तेमाल दो बाइक, दो मोबाइल और चार हेलमेट का बरामद कर लिया है।

See also  एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now