पटना में ₹500 घूस मांगते महिला पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, ऑटो चालक 100 रुपया कम करने की लगाता रहा गुहार

पटना में ₹500 घूस मांगते महिला पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, ऑटो चालक 100 रुपया कम करने की लगा रहा है गुहार

पटनाः बिहार में एक ओर घूसखोर पुलिसकर्मियों पर निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई कर रही है दूसरी ओर पुलिसकर्मी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है। भीषण गर्मी के बीच ऑटो में बैठकर एक महिला पुलिसकर्मी के रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स बिहार पुलिस से इस पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग करते नजर आ रहे है।
रिश्वत में 100 रुपये की भी छूट नहीं
रंजन सिंह नाम के शख्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी ऑटा ड्राइवर से 500 रुपये की डिमांड करते नजर आ रही है। वीडियो में आ रही आवाज को सुनने पर पता चलता है कि ऑटो ड्राइवर अपने मालिक से कह रहा है कि मैडम ऑनलाइन पैसा लेने को भी तैयार है। कैश नहीं उपलब्ध रहने पर ऑटो ड्राइवर ऑन लाइन पेमेंट की बातें कह रहा है। इसके साथ ही साथ वो महिला पुलिसकर्मी से 100 रुपये की छूट देने की भी बात कर रहा है। ऑटो ड्राइवर के गुहार का महिला पुलिसकर्मी पर कोई फ्रर्क पड़ता नजर नहीं आया, पूरे अकड़ के साथ वो 500 रुपये से कम लेने को तैयार नहीं हुई।


रंजन सिंह इस पोस्ट पर बिहार पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नहीं लेने पर बिहार पुलिस के साथ-साथ पटना पुलिस को टैग करते हुए, इसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है। पटना पुलिस को पोस्ट टैग करने से पता चल रहा है कि ये वायरल वीडियो राजधानी पटना का ही है। हालांकि लाइव दैनिक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रंजन सिंह के पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रक्रिया देते हुए बिहार पुलिस से इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। लोगों को उम्मीद है कि बिहार पुलिस इस महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई जरूर करेगी।

See also  रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now