रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी, DC-SSP के निर्देश पर 3 घंटे तक चली सघन तलाशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2025

रांचीः पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) में छापेमारी की। तीन घंटे तक जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की।

WhatsApp Image 2025 09 26 at 09.30.49 5bc23e88

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का सदस्य बना आरोपों से घिरा व्यक्ति, सुधीर कुमार ने कहा-‘मेरा कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं’

DC मंजू नाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, एसडीओ खेलगांव, इसके अतिरिक्त 12 सब इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।लगभग तीन घंटे तक चली इस लंबी रेड के बावजूद, पुलिस को जेल के भीतर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।प्रशासन के अनुसार, जेल के भीतर सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में पाया गया। हर बार की तरह इस बार भी जेल में शांति व्यवस्था बनी रही और किसी तरह की अवैध गतिविधि या सामग्री का खुलासा नहीं हुआ।

See also  पीएम मोदी के साथ एकलव्य विद्यालय की छात्राएं करेंगी वंदे भारत ट्रेन में सफर, लोहरदगा की 3 छात्राओं का चयन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now