गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, आम लोगों से सतर्क रहने की अपील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, आम लोगों से सकर्त रहने की अपील

गुमलाः साइबर अपराधियों ने जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। इसके माध्यम से आम लोगों से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर उपायुक्त की ओर से सतर्क रहने की अपील की गई है।

धनबाद में शराब पार्टी के बाद चली गोलियां, पूर्व कांग्रेस नेता और कोल किंग सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग का आरोप
गुमला उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आमजनों को सूचित किया जाता है कि उपायुक्त गुमला, श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के नाम से एक फर्जी/अनधिकृत व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई है। संबंधित फर्जी अकाउंट/नंबर (+84943482556) से लोगों को कॉल या संदेश भेजकर भ्रमित किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि उपायुक्त द्वारा इस प्रकार के किसी भी अनधिकृत नंबर के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कॉल या संदेश नहीं भेजे जाते हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम से किसी अज्ञात या संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर से कॉल, मैसेज अथवा किसी प्रकार की जानकारी/मांग प्राप्त होती है, तो उस पर विश्वास न करें।

See also  गुमला में शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर विवाद, मारपीट में एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Dumka में तातलोई मेला देखकर लौट रहे किशोरी समेत तीन पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि इस प्रकार के फर्जी एवं अनधिकृत नंबरों को तत्काल ब्लॉक करें तथा व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होने की स्थिति में आमजन इसकी सूचना नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।जिला प्रशासन, गुमला द्वारा नागरिकों से सतर्कता बरतने एवं किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने की अपील की जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now