- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

JMM MLA बसंत सोरेन पहुंचे विधानसभा, इलाज के बाद पहली बार आए नजर; कल्पना ने ली सेहत की जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

रांची: JMM MLA बसंत सोरेन इलाज के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं । उन्होंने मास्क लगा रखा था । सिंगापुर में इलाज के बाद बसंत सोरेन पहली बार सार्वजनिक तौर से नजर आए हैं । गौरतलब है कि बीमारी की वजह से मां रुपी सोरेन के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे । हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने हाल में ही दिल्ली दौरे के दौरान सिंगापुर की यात्रा कर भाई बसंत का हाल जाल जाना था ।विधायक विकास मुंडा के साथ बसंत सोरेन सदन के अंदर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि डॉक्टर्स की सलाह के बाद एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे। बसंत सोरेन के विधानसभा में आने के बाद कल्पना सोरेन ने उनका हाल-जाल जाना और सेहत के बार जानकारी ली ।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन को बसंत सोरेन के कार्यवाही में शामिल होने की जानकारी दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

See also  बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद
basant1 scaled
Screenshot

गौरतलब है कि झारखंड विधासनभा में दो दिनों का विशेष सत्र चल रहा है । MMDR ACT और SIR पर विशेष चर्चा हो ररही है ।झारखंड विधानसभा में MMDR Amendment Act 2026 को लेकर केंद्र और राज्य के अधिकारों पर राजनीतिक बहस के बीच राजस्व के आंकड़े चर्चा के केंद्र में हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जहां संशोधन से राज्य को संभावित 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जता रहे हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के आंकड़ों के आधार पर इस दावे पर सवाल उठाए हैं।

झारखंड की खनिज संपदा और उससे मिलने वाले राजस्व को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस अब आंकड़ों की लड़ाई बन गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने MMDR Amendment Act 2026 पर केंद्र सरकार से पुनर्विचार और कानून वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे राज्य को प्रतिवर्ष करीब 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में खनिज राजस्व और अतिरिक्त सेस से प्राप्त रकम का हवाला देते हुए इस दावे को चुनौती दी।

See also  क्रिसमस की रात रांची में भीषण सड़क हादसाः स्कार्पियों और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now