रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस, 24 घंटे में बंद करना होगा संचालन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस, 24 घंटे में बंद करना होगा संचालन

रांची: राजधानी रांची में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों, हास्टल और लाज के खिलाफ रांची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने 45 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और सभी आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

निर्धारित समय-सीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित संस्थानों को सील किया जाएगा। इससे पहले निगम 10 संस्थानों का संचालन बंद करा चुका है। नगर निगम की ओर से झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

निगम ने इससे पहले 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद आवश्यक दस्तावेज नहीं देने और जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इन संस्थानों का संचालन बंद करा दिया गया है। इनमें लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, आरसी फिजिकल एकेडमी, कमांडो फिजिकल एकेडमी, किरण एकेडमी, जीएस नेक्सस, द लर्नर हब, भाभा करियर इंस्टीट्यूट और अयान्श द सिविल सर्विसेज सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

See also  चॉकलेट,आइसक्रीम हो जाएंगे सस्ते, PM मोदी की घोषणा के बाद 18 % से 5 प्रतिशत हो जाएगा GST

हरिओम टावर और ईस्ट जेल रोड के संस्थान भी कार्रवाई के दायरे में
अब जिन 45 संस्थानों को अंतिम नोटिस दिया गया है, उनमें लालपुर के हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स स्थित कई कोचिंग संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और थड़पखना इलाके के हॉस्टल, लॉज, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को भी नोटिस दिया गया है। नोटिस पाने वालों में फिटजी, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, करियर प्वाइंट, विजन आईएएस, विनय आईएएस एकेडमी, पॉडार कॉमर्स एकेडमी, उड़ान आईएएस एकेडमी, द लर्नर्स हब, आरसी डिफेंस एकेडमी और योद्धा डिफेंस एकेडमी सहित 45 संस्थान शामिल हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत भवन प्लान में निर्धारित उपयोग के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सीलिंग के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now