झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल के बॉडीगार्ड के घर चोरी, कैश और ज्वेलरी लेकर चोर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2026

झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल के बॉडीगार्ड के घर चोरी, कैश और ज्वेलरी लेकर चोर फरार

रांचीः राजधानी रांची में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल के बॉडीगार्ड हवलदार अजय कुमार यादव के बंद आवास को अपना निशाना बनाया। यह घटना नामकुम के अमेठिया नगर स्थित उनके आवास में हुई है। चोर ने घर में रखे नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। वहीं चोरी करने के बाद चोरों ने घर को नुकसान पहुंचाया है। चोरों ने घर में तोड़फोड़ किया है। कई दरवाजे तोड़ दिया है और फरार हो गए हैं।

छठ मनाने पैतृक गांव मुंगेर गया था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, हवलदार अजय कुमार यादव महापर्व छठ को मनाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक घर बिहार के मुंगेर जिले गए हुए हैं। घर में ताला लगा होने और किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के भीतर दाखिल हो गए। इस मामले की जानकारी पड़ोस के रहने वाले लोगों ने मकान मालिक को दिया।

See also  घाटशिला उपचुनाव से पहले BJP को झटका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने जिलापरिषद उपाध्यक्ष समेत कई नेता JMM में हुए शामिल

चोरी के बाद घरों में किया तोड़फोड़
चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों को पूरी तरह खंगाला। फिलहाल हवलदार अजय कुमार यादव के मुंगेर में होने के कारण घर से कितने लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी हुई है, इसका सटीक आकलन नहीं हो पाया है। पड़ोसियों ने जब सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना हवलदार अजय कुमार यादव और नामकुम थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now