धौनी का हुक्का पीते वीडियो वायरल, पूर्व कप्तान का वीडियो देख फैंस के उड़ गए होश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2024

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर धौनी के चाहने वालों के होश उड़ गए है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस तरह तरह प्रतिक्रिया दे रहे है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल और बेस्ट फिनिशर धौनी क्रिकेट मैदान के बाहर अपने सादगी भरी जिंदगी के लिए जाने जाते है। कभी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए, कभी खेती करते हुए, कभी अपने पेट्स के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है, जो देखकर फैंस गदगद होते रहे है। पहली बार बार धौनी का एक ऐसा वीडियो आया है जिससे माही को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस वीडियो में धौनी हुक्का मुंह लगाकर धुंआ खींचते और फिर धुआं छोड़ते नजर आ रहे है। ये वीडियो देखकर कुछ तो दंग है कुछ लोग उन्हे ट्रोल कर रहे है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर एक यूजर ने लिखा है माही की मर्जी, एक दूसरे यूजर ने लिखा है आईपीएल जीतने की खुशी में अभी से पार्टी कर रहे हो माही भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा है जीने दो भी उसे।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का रिकार्ड भी शानदार रहा है। पिछले साल 2023 में खेले गए आईपीएल टूनामेंट में माही की टीम ने खिताब जीता था। अबतक चैन्नई की टीम धौनी की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बन चुकी है।
एमएस धोनी ने अब तक अपने करियर में 250 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 218 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए. इस दौरान चेन्नई के कप्तान ने 24 अर्धशतक लगाए हैं।

See also  शादी के लिए लड़की देखने आए डिप्टी सीएमओ...अकेले देखकर दो महिलाओं ने उनके साथ कर दिया कांड

धौनी को करीबी दोस्त ने ही लगाया करोड़ों का चूना, रांची में दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now