Bhutan Glacier Burst: भूटान में ग्लेशियर फटने से असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा, 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2026

Bhutan Glacier Burst: भूटान में ग्लेशियर फटने से असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा, 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

डेस्कः भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड ने तबाही मचाई है।इसके कारण दोछुका-जोमलिंगथांग-रित्सा चीवोग में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम आंशिक रूप से डैमेज हो गया है।

whatsapp image 2026 10 30 at 7.19.42 am
बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड के बाद सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। एक स्थानीय नेता के मुताबिक, सिस्टम अब बंद है।हालांकि इसमें हुए असल नुकसान का सही आकलन किया जाना अभी बाकी है। गौर करने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों को सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के लिए इसी साल यह सोलर सिस्टम इंस्टॉल किया गया था।
दूसरी ओर, फ्लैश फ्लड के साथ बहकर आए भारी मलबे ने सड़क पर भी आवाजाही प्रभावित कर दी है। मलबे के कारण जोमलिंगथांग इलाके में पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा ब्लॉक हो गया है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

6ae407005e897 bhutan flash flood 305455326 16x9 1

एहतियात के तौर पर बंगाल के अलीपुर द्वार व असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है।अलीपुर द्वार में संकोष नदी के किनारे स्थित भलका एक व दो, चेंगमाड़ी व लैंड ग्राम पंचायत के 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। तक्तसिमाखांग परियोजना कार्यालय और गासा छाचू में तैनात सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।

See also  झारखण्ड सिपाही भर्ती विज्ञापन रद्द, 4919 पदों पर होनी बहाली हैं,अब नये सिरे से होगी नियुक्ति,बाबूलाल ने साधा निशाना

 

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अंधेरा होने के कारण बाढ़ के पानी की मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। अलीपुरद्वार प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर जलस्तर बढ़ने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now