रांचीः राजधानी रांची के मांडर में अपराधियों ने रामू नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। रामू दूध सेंटर पर हर दिन की तरह दूध देने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रामु की मौत हो गई।
क्या है मामला
खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि गुरुवार की देर रात रामू दूध देने के लिए डेयरी केंद्र गए थे. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है।
रामू रोजाना की तरह दूध लेकर पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र पहुंचे थे। वह वहां दूध देने का काम करते थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी।

तीन गिरफ्तार
खलारी डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।







