पटनाः बिहार में MLC Election 2026 के रिजल्ट आना शुरू हो गए हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह, पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज चुनाव जीत चुके हैं। 4 सीटों पर अब भी काउंटिंग जारी है। इस रिजल्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, क्योंकि पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।अनंत सिंह ने इस सीट पर जनसुराज के अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया था और वो तीसरे नंबर पर रहे। अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने हार स्वीकार की
जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की
जनसुराज के अनुज सिंह तीसरे नंबर पर रहे
@neerajkumarmlc @Jduonline @RJDforIndia @MLA_AnantSingh
#PatnaMLC #NeerajKumar #AnantSingh #BiharPolitics https://t.co/Y4PgtTovYC— Live Dainik (@Live_Dainik) October 28, 2026

जेडीयू के नीरज कुमार ने एक बार फिर से जीत दर्ज कर ली है। जीत के बाद उन्होंने अनंत सिंह का नाम लिये बिना खूब चुटकी ली और कहा कि राजनीतिक ग्रहण लग गया है
पटना स्नातक सीट पर जीत के बाद जेडीयू के नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर ली चुटकी
कहा-'राजनीति में ग्रहण लग गया, रे गुंजन मिठईयां कहां है ले जाओ'
@neerajkumarmlc
@Jduonline
@RJDforIndia
@MLA_AnantSingh
#PatnaMLC #NeerajKumar #AnantSingh #BiharPolitics
#BiharMlcElectionResult https://t.co/27Or9gCvbi— Live Dainik (@Live_Dainik) October 28, 2026
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ ही नवल किशोर यादव के तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया। वह लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके थे। इस बार मतदाताओं ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में अपना समर्थन जताया। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, डॉ. संजीव कुमार को कुल 4487 मत मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 3430 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 1057 रहा। जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
#WATCH | पटना, बिहार: RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने MLC चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत पर कहा, "सरकार हताश थी और आज मतगणना हॉल में काफी हंगामा भी किया गया...लेकिन हम भी हर तरीके से लड़ने के लिए तैयार थे...मैंने शिक्षकों से जो भी वादे किए हैं, मैं उन्हें पूरा करूंगा और उनके हित में हर काम करूंगा..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
पांच बार की जीत के बाद नवल किशोर यादव को झटका
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नवल किशोर यादव लंबे समय से चुनावी राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे थे। लगातार पांच बार जीत दर्ज करने के कारण इस सीट पर उनका मजबूत प्रभाव माना जाता था। लेकिन इस बार परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा। डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें पराजित कर सीट पर अपना कब्जा जमाया। यह हार नवल किशोर यादव के लिए इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनका चुनावी दबदबा करीब 30 वर्षों से जुड़ा रहा था। इस परिणाम ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना पैदा कर दी है।
मतगणना के दौरान बना रहा रोमांच
मतगणना के शुरुआती दौर में मुकाबला करीबी दिख रहा था। रात 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों में भाजपा के नवल किशोर यादव 3199 मतों के साथ आगे थे, जबकि राजद के डॉ. संजीव कुमार को 3149 मत मिले थे। उस समय भाजपा प्रत्याशी 50 मतों से आगे चल रहे थे। हालांकि, मतगणना आगे बढ़ने के साथ तस्वीर बदल गई। अंतिम आंकड़ों में डॉ. संजीव कुमार ने 4487 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि नवल किशोर यादव को 3430 मत मिले। शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी का पीछे रह जाना मतगणना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा।
जनसुराज की डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर
इस चुनाव में जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच रहा। डॉ. संजीव कुमार की जीत के बाद पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिले हैं।







