सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 लोगों की मौत

डेस्कः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने के बाद एक मकान में भीषण विस्फोट होने की खबर है। जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

दो घंटे तक रह-रहकर होते रहे धमाके
जानकारी के अनुसार, आलमपुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें पटाखों का कारोबारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मकान में कई लोग मौजूद थे, तभी पटाखों में आग लग गई। इसके बाद आग ने वहां रखे अन्य पटाखों को भी अपनी चपेट में ले लिया और लगातार विस्फोट होने लगे। करीब दो घंटे तक रह-रहकर धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।

मकान का अगला हिस्सा ढहा, सड़क पर बिखरा मलबा
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का अगला हिस्सा ढहकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज से लोग सहम गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मकान को हुए नुकसान और विस्फोट की भयावहता के कारण राहत एवं पहचान संबंधी कार्यों में परेशानी होने की जानकारी सामने आई है।

अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की आशंका
स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ, वहां कथित तौर पर बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे। हालांकि, फैक्टरी के लाइसेंस और उसके संचालन की वैधता को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोट किस वजह से हुआ और क्या पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। हादसे में हुए वास्तविक नुकसान और फैक्टरी के संचालन से जुड़े सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

See also  IAS संजीव हंस के खिलाफ एक और केस, एक करोड़ रिश्वत लेने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now