रामगढ़: कुजू ओपी क्षेत्र के करमा उचकाहा में रविवार सुबह करीब सात बजे संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की फरसा से वार कर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच सीसीएल से सेवानिवृत्त पिता के पैसों से खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना के समय छोटा भाई घर के बाहर खड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची कुजू पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।






