गुमला: मां से बिछड़े नन्हे हाथियों को आखिरकार अपना परिवार मिल गया। झारखंड के गुमला जिले के बसिया क्षेत्र में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए हाथियों के छोटे बच्चों को उनकी मां और झुंड से सुरक्षित मिला दिया। वहीं, आबादी के करीब पहुंचे 19 हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा गया।
झुंड में छोटे हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। हाथियों को सुरक्षित रास्ते से जंगल की ओर ले जाने के दौरान नन्हे बच्चों को उनकी मां और झुंड से मिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

वन विभाग की सतर्कता से टला संभावित खतरा
आबादी के नजदीक जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों के बीच संभावित खतरे की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में वन विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ अभियान चलाकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा।






